Navratri Puja Sixth Day- क्या आप जानते हैं माँ कात्यायनी की कथा,पूजा करने की विधि ,मंत्र और आरती ?पढ़िए पूरी जानकारी ।

Navratri Puja Sixth Day Maa Katyayani

Navratri Puja Sixth Day Katyayani के स्वरूप,पूजा ,मंत्र और आरती

6th Day Navratri 2022, 1 अक्टूबर 2022 माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। नवरात्री का छटा दिन दुर्गा माता के छठे स्वरुप देवी कात्यायनी (Navratri Puja Sixth Day Katyayani) को समर्पित किया जाता है।ऐसा माना जाता है की जो भी भक्त इसदिन देवी कात्यायनी की आराधना करता है उनको धर्म ,अर्थ,मोक्ष और काम की प्राप्ति होती है। यदि धार्मिक मान्यताओं की मने तो माँ कात्यायनी की पूरी श्रद्धा से आराधना करने से परम पद की प्राप्ति होती है। माँ का सबसे प्रिये रंग काला अथवा धूसर (Grey Color) रंग है। आइये अब जानते है माँ कात्यायनी के स्वरूप ,पूजा करने की विधि ,मंत्र और आरती के बारे में –

माँ कात्यायनी का स्वरुप :

देवी कात्यायनी का स्वरुप अत्यंत तेजमय और चमकीला है। माता की चार भुजाये हैं। माँ के दाएं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है और निचे वाला हाथ वरमुद्रा में है। माँ ने बाएं तरफ की ऊपर वाले हाथ में तलवार धारण कृ हुई है और निचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित रहता है। माता का वाहक शेर है।

माँ कात्यायनी की पूजा करने की विधि :

प्रातः काल स्नान करने के पश्चात् अपने पूजा घर में गंगाजल से शुद्धिकरण करें। माँ कात्यायनी का ध्यान करते हुए घी का दीपक प्रज्वल्लित करें। माता को रोली से कुमकुम का तिलक लगाए और लाल रंग अथवा गुड़हल का फूल
अर्पित करें। अतः माता रानी की आरती में सपरिवार को साथ लेकर बैठे और देवी का प्रिये भोग लगाए और सभी परिवारजनों में वितरण करें। इसे माँ भगवती बहुत प्रसन्न होती है।

माँ कात्यायनी की कथा :

विश्वप्रसिद्ध महाऋषि कात्यायन ने माँ भगवती पराम्बा की बहुत की कठिन तपस्या की और वरदान में माँगा की उनके घर में पुत्री का जन्म हो। माँ भगवती ने प्रसन्न होकर के घर पटरी के रूप में जन्म लिया। इसलिए उनका नाम माँ कात्यायनी रखा गया। ऐसा भी माना जाता है की ब्रज की गोपियों ने श्री कृष्ण को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कालिंदी यमुना नदी के तट में पूजा अर्चना की थी, इसी कारण से ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं।

मां कात्यायनी आराधना मंत्र :

या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

मां कात्यायनी आरती :

जय कात्यायिनी माता,

जय कात्यायिनी माता ।

सुख सृष्टि में पाये ,

जो तुमको ध्याता ।।

जय कात्यायनी माता ।।

आदि अनादि अनामय ,

अविचल अविनाशी ।

अटल अनन्त अगोचर ,

अज आनन्द राशि ।।

जय कात्यायनी माता ।।

लाल ध्वजा नभ चूमत ,

मन्दिर पे तेरे ।

जगमग ज्योति माँ जगती ,

भक्त रहें घेरे ।।

जय कात्यायनी माता ।।

केसत चित सुखदाई ,

शुद्ध ब्रह्म रूपा ।

सत्य सनातन सुन्दर ,

शक्ति स्वरूप ।।

जय कात्यायनी माता ।।
दसवे दानव दुर्गा ,

नाना शास्त्र करा ।

अष्ट मात्र का योगिनी ,

नव नव रूप धरा ।।

जय कात्यायनी माता ।।

महिषासुर संघारिणी ,

दुर्गुण सभी हरो ।

दोष विकार मिटाके ,

पावन हमें करो ।।

जय कात्यायनी माता ।।

छठे नवरात्रे को जो ,

पूजे तुम्हे माई ।

उसने दयामयी माँ ,

तेरी कृपा पाई ।।

जय कात्यायनी माता ।।

हम अति दीन दुखी हैं ,

कृपा जरा करिये ।

हैं माँ दोष बहुत पर ,

आप ना ध्यान धरिये ।।

जय कात्यायनी माता ।।

हे कात्यायनी मैया ,

आरती तेरी गाते ।

ना धन चाहें ना सोना ,

प्यार तेरा चाहते ।।

जय कात्यायनी माता ।।

Maa Katyayani Aarti Lyrics in English

Jai Katyayani Mata ।

Sukh Srishti Mein Paaye ,

Jo Tumko Dhyata ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Aadi Anadi Anamay ,

Avichal Avinashi ।

Atal Anant Agochar ,

Aj Aanand Raashi ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Laal Dhvaja Nabh Chumat ,

Mandir Pe Tere ।

Jagmag Jyoti Maa Jagati ,

Bhakt Rahen Ghere ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Kesat Chit Sukhadai ,

Shuddh Brahm Rupa ।

Saty Sanaatan Sundar ,

Shakti Svarup ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Dasve Danav Durga ,

Nana Shastra Kara ।

Asht Maatra Ka Yogini ,

Nav Nav Rup Dhara ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Mahishasur Sangharini ,

Durgun Sabhi Haro ।

Dosh Vikaar Mitake ,

Paavan Hame Karo ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Chhathe Navratre Ko Jo ,

Puje Tumhe Mai ।

Usne Dayamayi Maa ,

Teri Kripa Pai ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Ham Ati Din Dukhi Hain ,

Kripa Jara Kariye ।

Hain Maa Dosh Bahut Par ,

Aap Na Dhyan Dhariye ।।

Jai Katyayani Mata ।।

Heh Katyayani Maiya ,

Aarti Teri Gaate ।

Na Dhan Chahe Na Sona ,

Pyaar Tera Chahte ।।

Jai Katyayani Mata ।।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *